फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने 28 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

पुलिस ने 28 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 28 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
चांदपुर। एसओजी टीम व स्थानीय पुलिस ने धनौरा रोड से एक ट्रक में लाई जा रही करीब 28 लाख कीमत अंग्रेजी शराब पकड़ ली। ट्रक चालक सहित दो लोग फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में लाई जा रही अवैध शराब की तलाश में थी। रात करीब तीन बजे धनौरा रोड पर बंसल पेट्रोल पंप के पास ट्रक धनौरा की ओर से आकर रुका। पुलिस को देख चालक व एक अन्य व्यक्ति ट्रक में से उतरकर भाग निकले। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां मिली। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। ट्रक से 680 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एसआई ने बताया कि शराब की अनुुमानित कीमत करीब साढ़े 28 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब की पेटी पर पार्टी स्पेशल लिखा हुआ था। यह शराब चुनाव के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed