{"_id":"5b4e53b34f1c1b27618b5491","slug":"91531859891-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर शमी का लापता चचेरा भाई रामपुर में बेहोश मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेटर शमी का लापता चचेरा भाई रामपुर में बेहोश मिला
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर से कालेज के लिए गया क्रिकेटर मोहम्मद शमी का चचेरा भाई मुहम्मद फहद लापता हो गया। इस मामले को लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। वहीं लापता होने के चौबीस घंटे बाद फहद रामपुर में बेहोशी की हालत में मिल गया। पीड़ित परिजनों ने कालेज मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के चाचा सुल्तान अहमद गांव में ही किसानी करते हैं। जबकि सुल्तान अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद फहद डिडौली के डीएनएस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में क्लर्क के पद पर तैनात है। परिजनों के आरोप है कि सैलेरी को लेकर फहद का विवाद चल रहा है। परिजनों के मुताबिक रविवार को शाम कालेज मालिक और फहद के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी। सोमवार की सुबह उसे तीन बार कॉल कर कालेज बुलाया। जिसके बाद से फहद का नंबर लगना बंद हो गया। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों में इधर-उधर तलाश की। कालेज मालिक ने जानकारी होने के इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों के हड़कंप मच गया। देर रात परिजन क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीब को साथ लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दोपहर बाद फहद रामपुर के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि लापता हुआ युवक क्रिकेटर मोहम्मद शमी का चचेरा भाई है। फहद रामपुर के जंगल में पड़ा मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं डीएनएस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के मालिक सलीम अहमद का कहना है कि फहद मेरे भाई जैसा है। उससे कोई विवाद नहीं है। आरोप निराधार है।