{"_id":"5a4a824f4f1c1b1f168b6682","slug":"91514832463-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेहड़।
उत्तराखंड के जसपुर थाने के गांव बहेड़ी निवासी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री भावना सोमवार की शाम गांव के मंडी से सामान लेने गई थी। जब वह घर आ रही है तो जसपुर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने भावना को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उसे उपचार को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों को भी चोटें आई हैं। आरोपी हादसे के बाद बाइक लेकर फरार हो गए। बताया है कि आरोपी यूपी के रेहड़ थाने के निवासी हैं। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। जसपुर और रेहड़ थाने की पुलिस ने घटना के संज्ञान में होने से मना किया है। कहा कि यदि पुलिस को तहरीर मिलेगी तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।