फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक को जमकर पीटा, बंधक बनाया

प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक को जमकर पीटा, बंधक बनाया

Sun, 29 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ पकड़े गए युवक को जमकर पीटा, बंधक बनाया
बढ़ापुर। दूसरे समुदाय के युवक को युवती के साथ देखकर एक परिवार ने दोनों को घेर में बंद कर लिया। बाद में युवक को गांव में ले जाकर पीटा और उसे बंधक बना लिया। सूचना पर डायल 100 सेवा की पुलिस टीम गांव में पहुंची तो युवक को एक घर में छिपा दिया गया। पुलिस ने गांव के मकानों की तलाशी ली तो युवक एक घर में बंद मिला। पुलिस युवक को अपने साथ ले आई। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगीना निवासी एक युवक टाटा मैजिक से गांवों में सब्जी की फेरी लगाता है। युवक का गांव इस्लामनगर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का घेर गांव के बाहर की ओर बना है। शनिवार को युवक जब सब्जी बेचने आया तो युवती भी पशुओं को चारा डालने के नाम पर घेर में आ गई। युवक वाहन को एक ओर खड़ा कर घेर में चला गया। युवती के एक परिजन ने दोनों को घेर में देखकर घेर का गेट बाहर से बंद कर दिया और घर जाकर इसकी जानकारी अन्य परिवारीजनों को दी। परिवारीजन युवक को गांव में ले आए और उसे जमकर पीटा। भीड़ की नजरों से बचकर युवक के साथी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने युवक को छिपा दिया और पुलिस से झूठ कह दिया कि युवक भाग गया। पुलिस लौट गई। युवक के साथी ने फिर पुलिस को बताया कि युवक अभी भी गांव वालों की कैद में है। इस पर डायल 100 की टीम बढ़ापुर पुलिस के साथ पहुंची और युवती पक्ष के घरों की तलाशी ली। युवक एक घर में कमरे में बंद मिला। पुलिस युवक को अपने साथ ले आई। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यह इस तरह का दूसरा मामला है। इसी गांव में एक अन्य युवती के परिवारीजनों युवक व उसके घरवालों को जमकर पीटा था और गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed