{"_id":"59cd47164f1c1bb7538b4d6e","slug":"91506625302-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर के चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, मारपीट
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। गांव सहसपुर देहात उर्फ रसूलपुर में राशन डीलर के चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। महिलाएं भी आपस में भिड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
गांव में बृहस्पतिवार को चौथी बार राशन डीलर का चुनाव हो रहा था। तीन बार पहले चुनाव विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया था। गांव के प्राइमरी स्कूल में गांव वाले प्रत्याशी देवदत्त व उदयराज के पक्ष में पर्ची से नाम लिखकर मतदान कर रहे थे। चुनाव करा रहे एडीओ इंदर सिंह व सचिव ललित प्रताप से गांव वालों ने बाहरी लोगों के चुनाव में वोट डालने को कहा। इस बात पर दोनों पक्ष के समर्थकों में मतदान स्थल पर ही मारपीट हो गई। महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। गांव वालों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है। धामपुर सीओ सतीश कुमार और एसओ धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। चुनाव स्थगित कर दिया गया। बीडीओ के अनुसार अगली तिथि पर पुलिस बल की व्यवस्था कर चुनाव कराया जाएगा।