{"_id":"59c951c34f1c1bec538b46ab","slug":"91506365891-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर के ताले तोड़ 1.10 करोड़ के आभूषण और नगदी की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर के ताले तोड़ 1.10 करोड़ के आभूषण और नगदी की चोरी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा (बिजनौर)। गांव माहू निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरों 1.05 करोड़ रुपये के सोने एवं चांदी के आभूषण और पांच लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एक सप्ताह पूर्व परिवारीजनों के साथ दिल्ली गया हुआ था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों के संबंध में सुबूत जुटाए है।
गांव माहू निवासी अजय यादव जलीलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी गिनती रसूखदार लोगों में होती है। एक सप्ताह पूर्व वह किसी काम से अपनी पत्नी और बेटी गीता के साथ दिल्ली गए थे। मकान पर ताला लगा था। सोमवार की शाम करीब चार बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अन्य कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। संदूक और सेफ में रखा गया सामान बाहर तितर बितर पड़ा था। अजय यादव के मुताबिक चोर उनके घर से एक करोड़ पांच लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी जेवरात तथा पांच लाख की नगदी चोरी कर ले गए हैं। इतनी बड़ी चोरी होने से पुलिस में हड़कंप मच है। परिजनों के मुताबिक एक कमरे में लाइसेंसी बंदूक भी रखी थी। चोरों ने उस कमरे का भी ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अजय यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अरविंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में चोरी हुए आभूषणों की कीमत और नगदी के बारे में उल्लेख नहीं किया गया है।