फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रक से कुचलक साइकिल सवार युवक की मौत

ट्रक से कुचलक साइकिल सवार युवक की मौत

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलक साइकिल सवार युवक की मौत
अफजलगढ़। सुआवाला बस स्टैंड पर तेजी से जा रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर देरी करने का आरोप लगाते हुए युवक का शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस को उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दौड़ा लिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण व मृतक के परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

गांव दल्लीवाला निवासी मोनू (18) पुत्र तारा सिंह साइकिल से रविवार की सवेरे सुआवाला किसी काम से जा रहा था। जब वह सुआवाला के करीब पहुंचा तो पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक, साइकिल से टकरा गई। हादसे में किशोर में गिर गया और उसके ऊपर ट्रक चढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा एक घंटा देरी से पहुंचने की वजह से वह घटनास्थल पर तड़फता रहा। पुलिस की डॉयल 100 की सहायता से उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांववासियों ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं के लापरवाही करने पर भूतपुरी जसपुर स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हो गए। कोतवाल के नोकझोंक करने पर ग्रामीण भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल के तेवर को देख पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख पुलिस मौके से चलग गई। ग्रामीणों ने एक सिपाही पर ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगाते महिलाओं ने एक सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिस ने बामुश्किल सिपाही को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर मयफोर्स पहुंचे एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने एसडीएम से आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। मौके पर सीओ धामपुर सुशील कुमार व अफजलगढ़ सीओ विमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed