{"_id":"5cdc5b6cbdec2207272c4362","slug":"81557945196-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन वाहनों के गुजरने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खनन वाहनों के गुजरने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों और खनन वाहन स्वामियों में मारपीट
जलालाबाद। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से मार्ग खस्ताहाल और वातावरण धूल भरा होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान खनन वाहन स्वामियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को बिजनौर भर्ती कराया गया है।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव बौरेकी से मिट्टी के लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के गुजरने से ग्रामीणों में आक्रोश है। तेजगति और ओवरलोड मिट्टी के वाहनों की आवाजाही से मार्ग खस्ताहाल और धूल भरा होने से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव से मिट्टी से लदे वाहनों को गुजरने से रोक दिया। जिससे वाहन स्वामी और ग्रामीणों के बीच विवाद गहरा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जलालाबाद चौकी इंचार्ज संदीप उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। झगड़े में एक ग्रामीण और एक वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को बिजनौर रेफर किया। पुलिस ने अनुसार दोनों पक्षों की ओर से अभी मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई है।