Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two accused arrested for stealing a motorcycle from the tehsil parking area

तहसील की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने तहसील परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव कापड़ो, जिला हिसार और सचिन निवासी गांव काकरोड, जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना सदर बहादुरगढ़ के थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कबीर बस्ती निवासी बलजीत ने शिकायत दी थी कि 21 जुलाई 2026 को वह निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर बहादुरगढ़ तहसील आया था। उसने मोटरसाइकिल तहसील की पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन वापस लौटने पर वह गायब मिली। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले में अमन और सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बहादुरगढ़ तहसील की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात कबूल की और मोटरसाइकिल बरामद करवाई। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सदर पुलिस ने दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश होने के बाद जांच में शामिल किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed