{"_id":"6af621c1d7e8a4ffe60ed198","slug":"dispute-during-a-card-game-leads-to-a-mans-leg-being-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129042-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश खेलने के दौरान विवाद, हॉकी से हमला कर व्यक्ति का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताश खेलने के दौरान विवाद, हॉकी से हमला कर व्यक्ति का पैर तोड़ा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सोलधा में ताश खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर हॉकी से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। पीड़ित ने गांव के दो लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सोलधा निवासी प्रेम ने बताया कि 9 नवंबर को वह अपने दोस्त सुखबीर के कार्यालय में बैठा था। वहां अनिल भी मौजूद था। इसी दौरान सतबीर, प्रीत और विक्रम वहां पहुंचे। सभी ताश खेलने लगे तो सतबीर ने ताश की गड्डी नकली होने की बात कही। प्रेम ने जवाब दिया कि गड्डी नकली है तो दूसरी मंगवा लो। इसी बात पर सतबीर और प्रीत ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
प्रेम के अनुसार, विरोध करने पर दोनों ने पहले मुक्कों से मारपीट की और फिर हॉकी से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में उसका पैर टूट गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।