{"_id":"5cd31e4abdec220750607ac8","slug":"81557339722-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और दो बेटियों की मौत में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां और दो बेटियों की मौत में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तीन दिन पूर्व मां और दो बेटियों ने जहर खाकर दी थी जान
नहटौर। गांव गिलाड़ा में मां और दो मासूम बच्चियों की मौत के मामले में मायकेवालों ने ससुरालियों पर जहर और गला घोटकर मारने का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले रखा है ।
तीन दिन पूर्व गांव गिलाड़ा निवासी निर्दोष कुमार की पत्नी संगीता और उसकी चार वर्षीय बेटी माही व दो वर्षीय ज्योति की जहर के सेवन करने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता करन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति निर्दोष, सास विरो देवी, जेठ कैलाश और देवर नीशू, ननद बबीता ने मिलकर उनकी बेटी और दो बच्चियों को जहर और गला घोटकर हत्या कर दी । कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है ।