{"_id":"5a414a9e4f1c1b86698c3c33","slug":"81514228382-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में खाना खाने को लेकर पथराव, दो लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में खाना खाने को लेकर पथराव, दो लहुलुहान
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बारात में खाना खाने को लेकर पथराव
शेरकोट। बारात में खाना खाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। रविवार की रात मोहल्ला खुराड़ा निवासी शमीम की पुत्री का निकाह मोहल्ले के ही लतीफ के पुत्र से होना था। बारात में रिश्तेदार खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर अतीक पुत्र लतीफ, मोइन, मोबीन में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हाथापाई होने से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठी मारकर खदेड़ा। हमले में शहजाद, सलमान लहूलुहान हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में युवती पक्ष की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।