फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तनाव को देखते हुए तिसोतरा में हुआ फ्लैगमार्च

तनाव को देखते हुए तिसोतरा में हुआ फ्लैगमार्च

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए तिसोतरा में हुआ फ्लैगमार्च
असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगलसोती (बिजनौर)।
गांव तिसोतरा में जाट व मुस्लिम पक्ष में बुधवार रात हुई मारपीट के मामले में दूसरे दिन गांव में शांति रही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते गांव में फ्लैगमार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। मामले में एक पक्ष की ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर अब तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
गांव में बुधवार रात जाट पक्ष के संजय व मुस्लिम पक्ष के इरफान अहमद के बीच मारपीट व पथराव हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। जाट पक्ष के संजय व मुस्लिम पक्ष के पूर्व प्रधान इरफान अहमद ने एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने इरफान अहमद की तहरीर पर संजय समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन संजय की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को नांगल थाना प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया गया कि मामले को तूल देने और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि घटना की जांच जारी है। एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज न होने के सवाल पर थाना प्रभारी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed