फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कामिल की हत्या बड़े भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी

कामिल की हत्या बड़े भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी

Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कामिल की हत्या बड़े भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी
साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई को मार डाला
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर थाने के गांव अब्दुल्लापुर दाहना में कामिल की हत्या बड़े भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। कामिल अपनी भाभी से छेड़छाड़ करता था। उसे पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इस बात पर ही उसकी हत्या कराई गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई व उसकी पत्नी को दबोचकर हत्या का राज उगलवा लिया है। हत्या में शामिल दो साथियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात नूरपुर थाने के गांव अब्दुल्लापुर दाहना में पूर्व राज्य मंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी के भट्ठे के पास जहीर के 18 वर्षीय पुत्र कामिल की हत्या करके शव डाला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इस हत्या में मृतक कामिल के बड़े भाई दिलशाद व उसकी पत्नी रजिया का दबोचकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या की सारी कहानी पुलिस को बता दी। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि कामिल उसकी पत्नी रजिया के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। वह रजिया को पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इस बात पर कामिल व दिलशाद में विवाद भी हुआ था। दिलशाद ने कामिल को रास्ते से हटाने के लिए गांव चेहलापुर के हिमांशु व जितेंद्र उर्फ जीतू को अपने घर बुलाया। दिलशाद व उसकी पत्नी व दोनों साथियों ने कामिल की हत्या की योजना बनाई। घटना की रात घर से निकलने पर घर से कुछ दूरी पर दिलशाद, हिमांशु, जितेंद्र उर्फ जीतू ने कामिल की गला दबाकर हत्या कर दी। शव जंगल में डाल दिया। पुलिस ने मौके से जितेंद्र की शर्ट व हिमांशु की चप्पल बरामद की है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में कार्यवाहक एसओ राजकुमार वर्मा, दरोगा राम सिंह व कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed