{"_id":"5b48fc454f1c1be94b8b45c3","slug":"71531509829-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की पिटाई मामला
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कॉलेज की सीसी फुटेज ली
हीमपुरदीपा। दयानंद जनता इंटर कालेज हीमपुर दीपा में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले से संबंधित सीसी टीवी फुटेज निकाली। पीड़ित छात्र की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक पर फैसले का दबाव बनाने की शिकायत की।
आरोप है कि दयानंद जनता इंटर कॉलेज में 10 जुलाई को शिक्षक अखिलेश ने कक्षा नौ के छात्र रितिक की पिटाई कर दी थी। इसमें छात्र की मां सुनीता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ हीमपुर दीपा थाने में तहरीर दे दी गई थी। इसी प्रकरण के चलते शुक्रवार को पुलिस के साथ पीड़ित छात्र की मां सुनीता ने विद्यालय पहुंचकर प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज ली। आरोपी छात्र की मां ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक से आरोपी शिक्षक द्वारा फैसले का दबाव बनाने की शिकायत की। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल से पीड़ित छात्र के हाथ के फैक्चर के बारे में पता करने पर बताया कि एक्सरे रिपोर्ट आने पर ही बताया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।