फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने 14 लाख की चोरी के मामले में फरार आरोपी दबोचा

पुलिस ने 14 लाख की चोरी के मामले में फरार आरोपी दबोचा

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 14 लाख की चोरी के मामले में फरार आरोपी दबोचा
धामपुर। पुलिस ने अफजलगढ़ कोतवाली के गांव खुशहालपुर की 14 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच कर जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस चोरी के इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गांव खुशहालपुर निवासी ऋषि कुमार के घर में एक अगस्त की रात चोरों ने ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 14 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अफजलगढ़ पुलिस से खुलासा न होने पर एसपी ने पीड़ित के कहने पर घटना की जांच धामपुर पुलिस को सौंपी थी। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी रईस अहमद पुत्र इदरीश अहमद निवासी गांव अलीनगर, सीतारगंज (उत्तराखंड) को हबीबवाला बस स्टैंड से दबोच लिया। आरोपी चूड़ी बेचने धामपुर आ रहा था। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार सोने की चूड़ी, एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को कबूल किया। बकौल पुलिस आरोपी ने जेल में बंद बाप की जमानत कराने के लिए लाखों की चोरी की घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed