फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार लूटने के बाद चालक की हत्या की

कार लूटने के बाद चालक की हत्या की

Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कार लूटने के बाद चालक की हत्या की
नूरपुर। दो सप्ताह पूर्व किराए पर लेकर गए चालक की बदमाशों ने कार लूटने के बाद हत्या की थी। छह दिन पूर्व उसका शव स्योहारा क्षेत्र में मिला था। सोमवार को परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान कर हत्या के खुलासे के लिए थाना प्रभारी का घेराव किया। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी यूसुफ उर्फ कलवा अपनी स्विफ्ट कार किराए पर चलाता था। 12 नवंबर को तीन लोग उसकी कार नहटौर जाने के लिए बुक करके ले गए थे। अगले दिन तक वापस न लौटने पर यूसुफ के पुत्र फैयाजुद्दीन की ओर से 15 नवंबर को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 22 नवंबर को स्योहारा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला था। स्योहारा पुलिस ने पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। सोमवार को परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त यूसुफ उर्फ कलवा के रूप में की। उन्होंने थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार का घेराव कर हत्या के खुलासे की मांग की। आशंका जताई कि किराए पर कार ले जाने वालों ने ही उसकी हत्या कर कार लूटी होगी। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed