{"_id":"59bad5d04f1c1b1a688b4a1b","slug":"71505416656-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर टैंपू पलटने से एक सवारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर टैंपू पलटने से एक सवारी की मौत
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारानगरगंज/बिजनौर। तेज रफ्तार टेंपो बच्चों को बचाने के कारण सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। मृतक के आक्रोशित घरवालों ने गांववालों के साथ मिलकर आर्थिक मदद व चालक की गिरफ्तारी को लेकर मौके पर जाम लगा दिया। सीओ के आश्वासन पर घरवालों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला।
थाना हीमपुरदीपा के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी महमूद के टेंपो से अब्दुल खालिद (55), गांव मुकरपुर गुर्जर निवासी मैहर सिंह (80) गंज जा रहा था। गांव शाहपुर के निकट नहर के पास बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल के बच्चों को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब्दुल खालिद की टेंपो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेहर सिंह का दाएं पैर का पंजा कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टेंपो काफी तेज रफ्तार से चल रहा था, इसलिए अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले और ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आर्थिक मदद व चालक की लापरवाही मानते हुए उसकी गिरफ्तारी को लेकर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। जाम लगते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दस बजे सीओ द्वारा चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला।