फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वामित्व के विवाद में ध्वस्त की पाल धर्मशाला

स्वामित्व के विवाद में ध्वस्त की पाल धर्मशाला

Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वामित्व के विवाद में ध्वस्त की पाल धर्मशाला
स्वामित्व के विवाद में ध्वस्त की पाल धर्मशाला
विज्ञापन

गंजदारानगर (बिजनौर)। गंगा घाट पर स्थित पाल धर्मशाला के स्वामित्व के विवाद में एक पक्ष ने रविवार को दूसरे पक्ष से मारपीट की। इसके बाद धर्मशाला ध्वस्त कर दी गई। धर्मशाला का गेट भी ट्राली में डालकर ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव गंज स्थित पाल धर्मशाला को लेकर काफी समय से दो पक्षों में विवाद है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है। धर्मशाला में स्वामी योगानंद परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को स्वामी योगानंद किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग आए और हथौड़ों से धर्मशाला ध्वस्त कर दी। धर्मशाला का मुख्य द्वार भी ट्राली में डालकर ले गए। आरोपियों ने स्वामी योगानंद के परिजनों से अभद्रता भी की।
विज्ञापन

दूसरे पक्षों के लोगों के आने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट भी हुई। सूचना पर गंज चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के महावीर, छोटन, किशन सिंह, सुरेश सिंह, नरेश सिंह, हरिराज सिंह, ऋषिराम सिंह, बलवीर सिंह, सुशील कुमार, रामेंद्र सिंह आदि को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली शहर गई है। अभी किसी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed