फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्व विधायक समेत 50 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पूर्व विधायक समेत 50 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक समेत 50 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज
पूर्व विधायक समेत 50
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
धारा 144 का उल्लघंन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का नगर पालिका चौक पर पुतला फूंकने पर पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई है। 23 नेताओं को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने से कांग्रेस नेताओं में खलबली मचा है।

कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में आठ किसानों की पुलिस गोली से मौत व आंध्र प्रदेश में छह किसानों के खुदकशी करने के विरोध में बिजनौर में नगर पालिका पर प्रधानमंत्री व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। इस मामले में शहर कोतवाली में एसएसआई लव कुमार की ओर से पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, नगर अध्यक्ष मीनू गोयल, विक्रम सिंह, मुनीश त्यागी, नजाकत अल्वी, शेर सिंह, उमराव सिंह थौलिया, अब्दुल समद आजाद, गुलशन कुमार, उमा वर्मा, प्रेम सिंह सैनी, अनिल वर्मा, हरज्ञान सिंह, ज्ञानवती तोमर , सरनचंद, सोपाल सिंह, बलराम सिंह ब्रह्मपाल सिंह, सरफराज, जयवीर सिंह, जयावती चौहान, ओमकार त्यागी, संदीप भटनागर समेत 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई र्है। इससे कांग्रेस नेताओं में खलबली है। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के अनुसार, धारा 144 का उल्लंघन करने में धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री व शिवराज का पुतला फूंकने में 23 को किया नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed