फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी इमाम की हत्या

पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी इमाम की हत्या

Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी इमाम की हत्या
murder
चिकित्सक ने की थी इमाम की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। गांव पूरनपुर नंगला की मस्जिद में एक सप्ताह पूर्व हुई इमाम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इमाम की हत्या क्लीनिक चलाने वाले गांव के ही एक चिकित्सक ने सिर पर गैस का सिलिंडर मारकर और गला दबाकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गैस सिलिंडर बरामद कर लिया है।

गांव पूरनपुर नंगला की बिलाल मस्जिद के इमाम नूरहसन इदरीशी की 21 दिसंबर की रात को मस्जिद में बने कमरे में सोते समय हत्या कर दी गई थी। इमाम के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करने के निशान थे और गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। मस्जिद में इमाम की हत्या होने से ग्रामीणों में काफी रोष था। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीण दो बार थाने पर प्रदर्शन कर चुके थे। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने बताया कि इमाम नूरहसन की हत्या मस्जिद के आगे बनी दुकान में क्लीनिक चलाने वाले आरिफ ने पैसों के लेनदेन को लेकर की थी। पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया पांच किलों का गैस सिलिंडर बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि इमाम का आरिफ से पैसों को लेकर लेनदेन चलता रहता था। इमाम नूरहसन आरिफ पर अपने 60 हजार रुपये बता रहा था, जबकि आरिफ सारे पैसे लौटा देने की बात कह रहा था। घटना वाली रात इमाम के कमरे में दोनों की इसी बात को लेकर बहस हो गई। इमाम ने आरिफ को दुकान खाली कराने की धमकी दी तो इस बात से खफा होकर आरिफ ने वहां रखा गैस सिलिंडर उठाकर इमाम के सिर में मार दिया। इमाम के बेहोश होने के बाद वह वापस घर चला गया, लेकिन भेद खुलने के भय से वह कुछ देर बाद वापस मस्जिद में पहुंचा और गला दबाकर इमाम की हत्या कर दी। सुबह को सबसे पहले मस्जिद में भी आरिफ ही पहुंचा था और उसने ही ग्रामीणों को हत्या की जानकारी दी थी। पकड़े गए आरिफ का पुलिस ने चालान कर दिया है। घटना के खुलासे से इमाम के परिजन संतुष्ट नही हैं। उनका कहना है कि घटना में किसी और व्यक्ति की भी संलिप्ता है। उन्होंने मामले की सही जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed