{"_id":"5ba5355b867a557f714f7c77","slug":"61537553755-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। मोहल्ला अफगानान में पुलिस छापामारी में बरामद मीट चिकित्सकीय परीक्षण में गाय का होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला अफगानान में एक घर पर गोमांस बेचे जाने की शिकायत पर छापेमारी की थी। पुलिस ने मौके से 60 किलो मांस सहित छुरे, तराजू, बाट आदि बरामद किए थे। पुलिस ने मांस को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया था। मांस की जांच पशु चिकित्सकाधिकारी डा. अनिल कुमार ने की। चिकित्सक ने मांस को गाय का होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को नामजद कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने से बच रही है। पुलिस उसे बचाने की फिराक में लगी है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इलियास पुत्र हनीफ और फरार का नाम शफीक पुत्र मोहम्मद बताया है। उधर, एसओ पंकज तोमर का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार का आरोपी का चालान होगा।