फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गैंगरेप का मुख्य आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

नूरपुर। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि धामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी नजीबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर गई थी। चार दिन पूर्व वहां से घर आने के लिए वह नजीबाबाद बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव गल्लाखेड़ी निवासी आर्यन ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा देकर उसे नूरपुर क्षेत्र के गांव खटाई ले गया। वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। मुख्य आरोपी आर्यन फरार चल रहा था। मंगलवार की शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे गांव पीपला जागीर निवासी नाजिम को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed