{"_id":"598dff2d4f1c1b44718b456e","slug":"61502478125-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर , रेहड़ में चार महिलाओं की चोटी कटी, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर , रेहड़ में चार महिलाओं की चोटी कटी, दहशत
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/रेहड़/हरेवली। धामपुर में चार महिलाओं की चोटी कटने से गांव में दहशत है। उधर, कोतवाल का कहना है कि यह सब अफवाह है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी
गांव कल्लूवाला निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी मां जसविंदर कौर के साथ सोई थी। सवेरे जागने पर चोटी कटने का पता चला। वहीं गांव हसनपुर निवासी 45 वर्षीय दीपा पत्नी नन्हें शुक्रवार को दिन में तीन बजे के करीब घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसके अचानक चीखने की आवाज आई। जमीन पर देखा तो दीपा की चोटी कटी पड़ी थी। दीपा को बेहोशी की हालत में पीएचसी में भर्ती कराया। महिलाओं में दहशत का माहौल है।
वहीं धामपुर के मोहल्ला जोशियान निवासी नीरज जोशी ने बताया कि उसकी पत्नी मीनू परिवार के साथ सोई थी। सवेरे उठा कर देखा तो उसकी पत्नी की चोटी कटी थी और बिस्तर पर रखी थी।उधर कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि यह सब अफवाह है। यह सब परिवार के लोगों का ड्रामा है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी। उधर, हरेवली में गांव खिदरपुर में छतरपाल की पत्नी राजवती की भी चोटी कट गई। राजवती ने बताया कि जब वह घर के बाहर का काम निपटाने के बाद नहाने को बाथरूम में गई थी, देखा कि उसकी चोटी बाथरूम में गिरी पड़ी है।