{"_id":"5951682e4f1c1be91e8b4754","slug":"61498507310-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत पर बवाल, 100 पुलिस से हाथापाई, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत पर बवाल, 100 पुलिस से हाथापाई, तोड़फोड़
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खईखा माफी मोड़ पर टैंपो पलटने से हुई मासूम की मौत, छह लोग घायल हुए
घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए 100 पुलिस से भिड़ गए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
जोया (अमरोहा)।
थाना क्षेत्र के चौधड़पुर मनौटा मार्ग पर स्थित खईया मोड़ पर तेज रफ्तार टेंपो पलटने से मासूम की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। 100 पुलिस के देरी से पहुंचने पर खासा बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीण 100 पीआरवी कर्मियों से भिड़ गए। हाथापाई के साथ 100 डायल गाड़ी में तोड़फोड़ की। पत्थर और डंडे बरसा कर शीशे तोड़ दिए। पीआरवी कर्मियों ने गाड़ी भगा कर जैसे तैसे जान बचाई। डिडौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया। शव को कब्जे में कर घायलों को टीएमयू अस्पताल भेज दिया।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के जनपद संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव अहरौला माफी निवासी हबीब का परिवार टैंपो से रिश्तेदारी में तलवार शहबाजपुर जाने के लिए निकला था। टैंपो में बच्चों समेत करीब 8-10 लोग थे। चौधड़पुर मनौटा मार्ग पर स्थित खईया मोड़ पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हबीब की तीन वर्षीय बेटी कनीज फात्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो सवार हवी की बेटी रहमा, बेटा सुहेल, सोहिल समेत शुभान पुत्र वकील, हीवा पुत्री भूरे और जयतुल पुत्र शकील निवासी गण गांव अहरौला माफी घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और 100 डायल पुलिस को सूचना दे दी। बताते हैं कि सूचना के करीब 14 मिनट बाद जोया की 100 डायल 2381 घटनास्थल पहुंच गई। पीआरवी टीम में एचसीपी नरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व चालक गुलाब सिंह थे। देरी से आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पीआरवी कर्मियों की गाड़ी को घेर लिया। वाहन पर ईंट-पत्थर और डंडे बरसाए। जिससे गाड़ी का पिछला शीशा और खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखर गए। इतना ही नहीं पीआरवी कर्मियों ने जब उपद्रव मचा रहे ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की तो ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। हाथापाई के साथ जम कर खींचतान हुई। पीआरवी कर्मियों को लेने के देने पड़ गए। खासा बवाल हो गया। इसी दौरान मौका पाकर पीआरवी कर्मियों ने गाड़ी भगा कर किसी तरह जान बचाई। पता लगने पर कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने पीआरवी कर्मियों का मेडिकल कराया है, लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
बीस किलोमीटर दूर था घटनास्थल
100 डायल पुलिस 2381 के एचसीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस समय घटना की सूचना मिली थी तब उनकी गाड़ी जोया में थी। जोया से घटनास्थल खईया माफी मोड़ की दूरी करीब 20 किलोमीटर है, सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए और 14 मिनट में घटनास्थल पहुंच गए, इसी बात पर आरोप लगा कर अभद्रता करते हुए गाड़ी में तोड़फोड की गई। करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी, जिनमें सात-आठ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उन पर हमला किया, वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
टेंपो पलटने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पीआरवी कर्मियों पर ग्रामीणों द्वारा हमला बोला गया, वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया, इस मामले में पीआरवी कर्मियों का मेडिकल कराया गया है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डिडौली।