फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी से पहले जाना था युवती का लगन, परिवार में हड़कंप

शादी से पहले जाना था युवती का लगन, परिवार में हड़कंप

Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शादी से पहले जाना था युवती का लगन, परिवार में हड़कंप
गैर बिरादरी के घर में बंधक युवती को छुड़ाया
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)।
तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से घर से गायब युवती गैरबिरादरी के घर में बंधक मिली। पुलिस ने युवती को बरामद कर बंधक बनाने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
नांगलसोती क्षेत्र से एक युवती 19 जून की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। 20 जून को युवती का लगन जाना था। युवती के लापता होनेे से परिजनों में खलबली मच गई। पूरी रात तलाश करने के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 20 जून की सुबह नांगल पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें एक पड़ोसी युवक पर कथित प्रेम प्रसंग के चलते पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उनसे युवती के संबंध में कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायब हुई युवती को गांव में दूसरी बिरादरी के एक परिवार में बंधक बनाकर रखा गया है। बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को बंधक बनाकर रखने के आरोप में दो भाइयों घिस्सन व कल्लन को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, युवकों के परिजनों ने साजिश के तहत पुत्रों को मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed