फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल

दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल

Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल
दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार की देर रात गांव हंसुपुरा के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से एक की पुत्री की 26 मई को शादी थी। सभी उसी का लग्न चढ़ाकर वापस आ रहे थे। मरने वाले के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर शहर के प्रेमनगर निवासी राजपाल सिंह की पुत्री की 26 मई को शादी है। शनिवार को राजपाल सिंह पुत्री का लग्न लेकर मुरादाबाद गए थे। शनिवार देर रात करीब 11 बजे वह लग्न चढ़ाकर बालेनो कार से रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा के पास पहुंचे तो उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बालेनो कार में सवार रतिराम सिंह निवासी ग्राम गाजीपुर सीकरी थाना किरतपुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बालेनो सवार राजपाल सिंह निवासी प्रेमनगर बिजनौर, महावीर सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना नहटौर, जयवेंद्र सिंह निवासी बालावाली के अलावा दूसरी कार में सवार सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायलों अलग-अलग अस्पतालों में मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद में उपचार के दौरान राजपाल सिंह व महावीर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। मृतक राजपाल सिंह के पुत्र नीरज भारती व रतिराम के पुत्र मोहित की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे में एक साथ हुई तीन मौत से राजपाल सिंह के घर चल रही शादी की खुशियां गम में बदल गईं। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हादसे में मरने वालों के नाम
रतिराम निवासी ग्राम गाजीपुर सीकरी थाना किरतपुर
महावीर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना नहटौर
राजपाल सिंह निवासी प्रेमनगर निकट सेंटमेरी स्कूल बिजनौर
हादसे में घायलों के नाम
जयवेंद्र कुमार निवासी बालावाली
अमित कुमार निवासी ग्राम सराय थाना नगीना देहात
रणजीत सिंह निवासी भरत विहार बिजनौर
प्रमोद कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर नगीना देहात
रानू निवासी भरत विहार बिजनौर
रघुनंदन निवासी ग्राम चांगीपुर की मंडय्यो थाना नूरपर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed