फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेहड़ के युवक का हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक से शव मिलने से परिजनों में कोहराम

रेहड़ के युवक का हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक से शव मिलने से परिजनों में कोहराम

Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ के युवक का हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक से शव मिलने से परिजनों में कोहराम
रेलवे ट्रैक मिला युवक का शव
विज्ञापन

रेहड़। दिल्ली रह रहे कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवक का शव हल्द्वानी रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर परिजन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। रेहड़ निवासी ममता शर्मा पत्नी स्व: नवरत्न शर्मा ने बताया कि उसका बेटा हरिओम शर्मा 25 वर्ष पिछले दस सालों से दिल्ली के जैन नगर स्थित प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। सोमवार शाम कंपनी से फोन आया कि हरिओम दोपहर एक बजे खाना खाने के लिए कहकर निकला था। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। जबकि अपना मोबाइल व बैग भी वह ऑफिस में ही छोड़ गया है। कुछ देर के बाद हल्द्वानी पुलिस का फोन आया कि हरिओम का ट्रेन से कटा शव हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed