{"_id":"5c81605dbdec2214074be67a","slug":"51551982685-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई थी सोने की चेन, पुलिस ने महिला को थमाई नकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी गई थी सोने की चेन, पुलिस ने महिला को थमाई नकली
बिजनौर। पुलिस के कारनामे में भी अजीब होते है। एक महिला से लूटी गई सोने की चेन के बदले उसे नकली दे दी गई। महिला ने चेन लेने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चेन पुलिस ने बदली है। पीड़ित ने एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बिजनौर के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी चेतन स्वरूप के मुताबिक 19 सितंबर को वह अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ स्वाहेड़ी से बाइक से बिजनौर आ रहे थे। परम पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनीता के गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेतन ने बदमाशों का पीछा किया। पेद्दा पुलिस चौकी के पास युवकों ने बदमाशों को पकड़ कर वहां तैनात दरोगा नितिन कुमार को सौंप दिया। लुटेरों की पहचान अमरोहा जिले के रजबपुर निवासी अभिषेक व नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने चेन बरामद करके दोनों का चालन कर दिया। चेतन व उनकी पत्नी सुनीता लूटी गई चेन लेने थाने गए तो पुलिस ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर चेन मिलेगी। आरोप है कि उन्होंने कोर्ट से आदेश कराए तो पुलिस ने उन्हें नकली चेन दे दी। चेतन व सुनीता ने चेन लेने से मना कर दिया। चेतन के मुताबिक जब बदमाशों को तुरंत ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया तो असली चेन कहां चली गई? पर पुलिस ने उन्हें चेन नहीं दी। पीड़ित का आरोप है कि उनकी असली चेन पुलिस ने बदल दी है। चेतन व उनकी पत्नी सुनीता ने एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई कराने को कहा है। एसपी संजीव त्यागी ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।