{"_id":"5bd217d4bdec22696720da4a","slug":"51540495316-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के जंगल में गौवंश वध को दे रहे थे अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर के जंगल में गौवंश वध को दे रहे थे अंजाम
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के जंगल में पुलिस का छापा, दो युवक गिरफ्तार
मंडावली। जंगल में गोवंश कटान को अंजाम देने का प्रयास करते हुए दो युवकों को पुलिस ने पकड़ है। आरोपियों के पास से प्रयुक्त सामान बरामद कर पुलिस दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के नजदीक यूकेलिप्टस बाग में गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष राजीव त्यागी के निर्देशन में एसआई रामकुमार, विनीत, रणवीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने रस्सी से बंधी गाय को मुक्त कर वहां से गोवंश वध में प्रयुक्त छुरा, कुल्हाड़ी, प्लास्टिक बैग सहित अन्य सामान बरामद किया। पकड़ गए आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम व पता नांगल थाना क्षेत्र के गांव दिनौड़ा निवासी नजाकत उर्फ भूरे तथा मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सुरेंद्र बताया है। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में अमित, आदेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।