{"_id":"5bbf9bd6bdec224ffc3c91e1","slug":"51539283926-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने रेल यात्रियों को लूटने वाले दंपति को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने रेल यात्रियों को लूटने वाले दंपति को पकड़ा
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट करने वाला दंपति गिरफ्तार
नजीबाबाद। जीआरपी ने पटियाला के एक ऐसे दंपति को हिरासत में लिया जो फर्जी आईडी के साथ रेल यात्रियों को जहर खुरानी का शिकार बनाते थे। दंपति ने डेढ़ माह पूर्व रावली मंडावर निवासी सिख महिला को नशीला पदार्थ देकर लूट लिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
ये दंपति आधार कार्ड पर फोटो असली, नाम और पता फर्जी दर्शाते थे। नजीबाबाद जीआरपी ने 17 अगस्त 2018 को रावली मंडावर निवासी सुखविंदर कौर को नशीला पदार्थ खिलाकर दरभंगा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान लूटपाट करने वाले पटियाला निवासी दंपति को हिरासत में लिया। नजीबाबाद स्टेशन पर दंपति ने अपनी बिटिया की शादी का सामान लेकर जालंधर जा रही बड़िया निवासी गुरजीत सिंह काका की बहन को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इस बीच पंद्रह हजार रुपये की नगद, तीन तोला सोना, कीमती कपड़े और शादी का सामान लूट लिया। जीआरपी प्रभारी एमआर करदम के नेतृत्व में टीम ने डेढ़ महीना मशक्कत के बाद जहर खुरानी गिरोह के शातिर दंपति को हिरासत में लिया है। दंपति ने फतहगढ़ साहिब गुरुद्वारा की महिला सफाई कर्मी से लूटे गए कुछ कपड़े दान में दे दिए थे। जबकि सोना एक सुनार को बेचा था। जीआरपी ने पकड़े गए दंपति से पूछताछ के बाद लूट का सामान बरामद करने तथा उनके द्वारा ट्रेनों में जहर खुरानी जैसी कई अन्य वारदातों को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी प्रभारी एमआर करदम ने दंपति को हिरासत में लेने तथा पूछताछ करने की जानकारी दी।
आधार कार्ड पर नाम व पता फर्जी
जीआरपी नजीबाबाद ने शातिर दिमाग दंपति से फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। जीआरपी के अनुसार आधार कार्ड पर फोटो असली है। लेकिन नाम हरजिंदर सिंह दर्शाया गया है। जबकि अपराधी का असली नाम जगदीश सिंह है। उसकी पत्नी निर्मता कौर का भी नाम आधार कार्ड पर मंदीप कौर दर्शाया गया है।