{"_id":"5ad3a1b04f1c1b6e098b4bd4","slug":"51523818928-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से यात्री का बैग फेंक कर कूदा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से यात्री का बैग फेंक कर कूदा बदमाश
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक (बिजनौर)। चलती ट्रेन में एक चोर ने यात्री का झपटकर नीचे फेंका और खुद भी कूद कर भाग गया। चोर ने बैग से हजारों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर उसे चंदक स्टेशन के पास फेंक दिया। पीड़ित ने चंदक स्टेशन और नजीबाबाद जीआरपी में दी तहरीर दी है।
रविवार सुबह वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन में एक्स छह बोगी में सवार राजेंद्र सिंह बिष्ट बरेली से देहरादून परिवार संग शादी समारोह में जा रहे थे। चंदक स्टेशन से जैसे ही ट्रेन चली तो एक चोर ने उनका बैग झपट कर नीचे फेंक दिया और खुद भी चलती ट्रेन से कूद गया। उन्होंने शोर मचाया मगर तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी। लक्सर पहुंचकर उन्होंने जीआरपी में सूचना दी। जीआरपी लक्सर ने उन्हें हरिद्वार तहरीर देने के लिए कहा। हरिद्वार पहुंचकर जब उन्होंने जीआरपी को बताया तो उन्होंने नजीबाबाद और चंदक स्टेशन पर तहरीर देने के लिए कहा।
पीड़ित ने चंदक स्टेशन पहुंच कर स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। बताया की बैग में करीब 75 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 2500 रुपये थे। स्टेशन मास्टर ने अपने यहां रजिस्टर में घटना को लिख पीड़ित को जीआरपी नजीबाबाद तहरीर लिखाने के लिए कह दिया। उधर, बताए गए स्थान से कुछ दूरी पर बैग व अन्य सामान पड़ा मिला, लेकिन नकदी और जेवर नहीं मिले। पीड़ित ने नजीबाबाद पहुंच कर तहरीर दी। स्टेशन मास्टर कान्हा लाल मीणा ने बताया कि पीड़ित से जीआरपी थाना नजीबाबाद में तहरीर दिला दी गई है।