फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद ने दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास व 17 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मृतका के सास-ससुर को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला ऊधमसिंह नगर के वंशगर निवासी अमरीक सिंह ने थाना बढ़ापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन गुरमीत कौर की शादी थाना बढ़ापुर के गांव कुआंखेड़ा निवासी मंजीत सिंह से हुई थी। शादी के कम दहेज देने का ताना देकर पति मंजीत व ससुरालवाले उसकी बहन गुरमीत को परेशान करते थे और दो लाख रुपये की मांग करते थे। उसकी बहन को तंग किया जाने लगा। 12 नवंबर 2011 को गुरमीत कौर के पति मंजीत सिंह, ससुर अवतार सिंह व सास गुरमीत कौर उर्फ मालो ने उसकी बहन की जहर पिलाकर हत्या कर दी। फोन पर सूचना मिलने पर जब वह अपने परिजनों के साथ गांव पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन गुरमीत कौर का शव घर के बाहर चारपाई पर रखा था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति मंजीत सिंह, ससुर अवतार सिंह, सास गुरमीत कौर उर्फ मालो के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार अदालत ने मृतका के पति मंजीत सिंह को दहेज हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। दोष सिद्ध न होने पर मृतका के सास-ससुर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed