{"_id":"5bb655bf867a5528e330f382","slug":"41538676159-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करने से रोकने पर शराबी ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामा करने से रोकने पर शराबी ने सिपाही को पीटा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक सिपाही की पिटाई कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक कोतवाली देहात में तैनात सिपाही अरविंद कुमार और होमगार्ड सचिन कुमार की बृहस्पतिवार को बरूकी में एक बैंक ड्यूटी थी। मुख्य तिराहे पर गांव बरूकी निवासी जयप्रकाश शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। सूचना पर अरविंद कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और जयप्रकाश को समझाने की कोशिश की। किसी ने जयप्रकाश के परिजनों को पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर ले जाने की सूचना दे दी। इस पर जयप्रकाश की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई और सभी ने मिलकर सिपाही अरविंद कुमार को घेर लिया। आरोप है कि पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसमें अरविंद कुमार घायल हो गया।। सिपाही को बीच चौराहे पर पीटता देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई होने के डर से होमगार्ड सचिन कुमार अलग खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन उनके आने से पहले ही जयप्रकाश अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है। उधर, घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।