फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिपाही के शोषण का शिकार युवती का थाने में हंगामा

सिपाही के शोषण का शिकार युवती का थाने में हंगामा

Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के शोषण का शिकार युवती का थाने में हंगामा
रेहड़। थाने में तैनात एक सिपाही युवती को प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल तक शोषण करता रहा। युवती के थाने में पहुंचने के बाद शादीशुदा सिपाही के सारे राज खुलकर सामने आ गए। इस दौरान आरोपी सिपाही की पत्नी भी थाने में धमक गई तो हंगामा शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन

रेहड़ थाने में तैनात एक सिपाही की कुछ वर्ष पहले पीलीभीत में पोस्टिंग थी। वहां तैनाती के दौरान गैर समुदाय के सिपाही ने एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। अपना नाम भी राजेश शर्मा बताया था। धीरे धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ने लगे। इसके बाद वह सिपाही अपनी पत्नी से तलाक होने का झांसा देकर उसका तीन साल तक शोषण करता रहा। जब युवती को पता लगा कि सिपाही मुस्लिम है, तब तक देर हो चुकी थी। दोनों में संबंध गहरे हो चुके थे। युवती भी उसे छोड़ने की स्थिति में नहीं थी। शनिवार को उसने विवाह का झांसा देकर युवती को रेहड़ ही बुला लिया। वह उसे शादी की बात कहकर बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग स्थित जहारवीर गोगा के म्हाड़ी स्थल पर ले गया। इस दौरान शराब के नशे में धुत सिपाही ने म्हाड़ी स्थल के पीछे ले जाकर झाड़ियों में युवती को बुरी तरह से मारा पीटा। उसकी की चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक सिपाही मौके से भाग गया था। लोग युवती को लेकर थाने पहुंचे तो हंगामा शुरू हो या। युवती को थाने में देख आरोपी सिपाही वहां से भी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सब राज खोल दिए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सिपाही ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पत्नी भी साथ में ही रहती है। पति के प्रेमप्रसंग होने का पता लगने पर सिपाही की पत्नी भी मौके पर आ धमकी। उसका कहना है कि उनके धर्म में सात पत्नी रखने का अधिकार है। उसे युवती को अपने साथ रखने में कोई परेशानी नहीं है। इससे पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी भी पशोपेश में आ गए। प्रकरण उलझता देख थानाध्यक्ष ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। वहीं, युवती भी आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से बच रही है। युवती ने थानाध्यक्ष से सिपाही से उसकी रकम और कपड़े वापिस दिलाने की गुहार लगाई है। युवती कहना है कि उसे एक साल पहले ही सिपाही के मुस्लिम होने का पता लगा था। अब उसने शादी करने के लिए उसे बुलाया था। उधर, सीओ अफजलगढ़ इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed