{"_id":"5b240c554f1c1bb0318b6ffb","slug":"41529089109-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकस्मिक चेकिंग में तेल चोरी करते पकड़ा गया था टैंकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आकस्मिक चेकिंग में तेल चोरी करते पकड़ा गया था टैंकर
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ऑयल टैंकर से दिनदहाड़े डीजल चोरी का मामला पकड़ में आने पर टैंकर चालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नजीबाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में कई वर्षों से पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी चरम पर है। पेट्रोलियम डिपो के आसपास ही धनौरा क्षेत्र, रजबहे बाईपास मार्ग पर ही टैंकरों को रोककर तेल चोरी का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर बशीरपुर क्षेत्र में एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने ऑयल टैंकर यूके 07सीसी 0444 से डीजल चोरी का मामला पकड़ा था। एसडीएम के आदेश पर ऑयल टैंकर को सीज करने के साथ पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की ओर से टैंकर चालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीएम ने कहा कि आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। तेल चोरी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।