फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रदर्शनकारियों ने गन्ना अधिकारी को अपने बीच बैठाया

प्रदर्शनकारियों ने गन्ना अधिकारी को अपने बीच बैठाया

Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने गन्ना अधिकारी को अपने बीच बैठाया
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल द्वारा गन्ने का कम इंडेंट जारी करने के विरोध में किसानों ने नांगल गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चीनी मिल के गन्ना अधिकारी को अपने बीच बैठा लिया। गन्ना प्रबंधक द्वारा इंडेंट जारी करने के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

भाकियू भानु के जिला सचिव वीर सिंह, जगन सिंह, गुड्डूू, डोरीलाल, अनिरुद्ध, मनोज सिंह सहित अनेक किसानों ने नांगल के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि उत्तम शुगर मिल गन्ने का इंडेंट कम जारी कर रही है। जिससे किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और अगली फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसानों को समझाने पहुंचे चीनी मिल के गन्ना अधिकारी भूपेंद्र सिंह के जवाब से संतुष्ट न होने पर किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। जिस पर केन मैनेजर सुभाष सिंह को किसानों के बीच आकर 750 क्विंटल प्रतिदिन गन्ने का इंडेंट जारी करने तथा गन्ना क्रय केंद्रों से दो दिन के भीतर एडवांस उठान कराने की घोषणा करनी पड़ी। जिस पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed