{"_id":"5995e4754f1c1b06228b459f","slug":"41502995573-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। मोहल्ला नेजोसराय निवासी ने एक एजेंट पर 55 हजार रुपये लेकर विदेश भेेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
मोहल्ला नेजोसराय निवासी शाहिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने पुत्र सुहेल को विदेश भेजने के लिए नगर के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी एक एजेंट को दस माह पहले 55 हजार रुपये और पासपोर्ट दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी एजेंट ने उसके पुत्र सुहेल को विदेश नहीं भेजा। आरोपी ने उसका पासपोर्ट तो वापस कर दिया है, लेकिन जब उसने बृहस्पतिवार को आरोपी से रकम मांगी तो उसने मारपीट की । पुलिस में शिकायत करने के बाद जान से मारने को धमकाया।
वहीं अफजलगढ़ के मोहल्ला नईबस्ती जसपुर निवासी महिला रहीसा पत्नी असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अफजलगढ़ के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी एक एजेंट को दो लाख रुपये देकर अपने पुत्र शाहनवाज को 40 हजार रुपये की मासिक तनख्वाह पर भेजना तय किया था, लेकिन एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके पुत्र को मजदूरी पर भेज दिया। वह वहां पर परेशान हो रहा है। उसे तनख्वाह भी नहीं मिली। आरोप है कि जब उसने एजेंट से पुत्र को वापस बुलाने को कहा तो अब वह टालमटोल करता रहा है। आरोप है कि उसने जैसे-तैसे कर अपने खर्च पर पुत्र को वापस बुलवाया। रहीसा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने ओर बाकी रकम को वापस दिलाने की मांग की है।