फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचकर लूट मामलों का खुलासा किया

पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचकर लूट मामलों का खुलासा किया

Thu, 17 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचकर लूट मामलों का खुलासा किया
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। इनके पास से लूटी गई नगदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक एसके गौड़ के मुताबिक पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर चौराहे पर दो बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अमरोहा जिले के धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी कोमल और गांव जमालपुर निवासी शरद कुमार उर्फ गोलू बताया। इन बदमाशों ने करीब तीन माह पूर्व गांव पाहुली निवासी केशव से 14 हजार रुपये, गले की चेन, उसकी पत्नी से कुंडल, 12 अगस्त को गांव अलावलपुर निवासी सर्वेश देवी पत्नी अमीचंद से कानों के कुंडल, पर्स से 350 रुपये, आधार कार्ड को लूटना स्वीकार किया है। 13 अगस्त को मिर्जापुर भट्टे के पास गांव चुचैली निवासी जमालुद्दीन की पत्नी से भी पर्स लूटने की कोशिश की थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई करीब सवा पांच हजार रुपये की नगदी, पर्स आदि सामान बरामद किया है। पुलिस टीम में एसआई सतेंद्र कुमार नागर, एसआई अरविंद्र कुमार, कांस्टेबल राहुल, सचिन, जयवीर, सूरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed