फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छत का लिंटर टूटने से किराएदार का सामान में टूटां

छत का लिंटर टूटने से किराएदार का सामान में टूटां

Mon, 24 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
छत का लिंटर टूटने से किराएदार का सामान में टूटां
मकान मालिक पर सामान गायब करने का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। एक किराएदार ने मकान स्वामी पर अपनी अनुपस्थिति में छत का लिंटर तोड़कर कमरे से सामान गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

महिला पुष्पा रानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह कई साल से मोहल्ला बेगम सराय निवासी एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। दो माह पहले वह अपने पुत्र के पास बाहर गई थी। उसे जानकारी मिली की उसकी अनुपस्थिति में शनिवार को मकान स्वामी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसके कमरे की छत का लिंटर तोड़ दिया। लिंटर गिरने से उसके घर में रखा डबल बैड, टीवी आदि टूट गए। वहीं उसके कमरे में रखा एक संदूक भी गायब हो गया। संदूक में उसने अपने बच्चों की शादी के लिए सोने, चांदी के करीब दो लाख रुपये के जेवर जोड़कर रख रखे थे। आरोप है कि जब उसने सामान तोड़ने और संदूक गायब करने का विरोध किया तो मकान स्वामी गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता का कहना है कि वह किराए के मकान में अकेली रहती है। बेटा-बेटी बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed