{"_id":"5ad110804f1c1b80028b464f","slug":"31523650688-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा पीकर विवाहिता ने दी जान, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीटनाशक दवा पीकर विवाहिता ने दी जान, हत्या का आरोप
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला निवासी मुन्ना खां पुत्र अजीज ने दो साल पहले अपनी बेटी शमा परवीन (22) की शादी आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी वसीम से की थी। शमा परवीन पर छह महीने का बेटा है। पिता मुन्ना खां के मुताबिक शादी में हैसियत के अनुसार सब कुछ दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालिए शमा परवीन को दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार पंचायतें भी हुईं। लेकिन ससुरालियों ने दहेज के लिए तंग करना नहीं छोड़ा। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने गुरुवार को शमा परवीन को जहर दे दिया। जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को बेटी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता मुन्ना खां की तहरीर पर पति वसीम समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अजय कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।