{"_id":"5a64de514f1c1b8a268b5982","slug":"31516559953-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई ने चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्रामीणों द्वारा उच्च क्षमता की विद्युत काटने पर अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
खाईखेड़ी बिजलीघर के अवर अभियंता बसंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव आजमपुर मो.अली में विद्युत निगम की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन बनी है। शनिवार को ग्रामीणों फूल सिंह, मांगेराम, भूरे व ओमवीर ने एकराय होकर विद्युत लाइन काट दी। जिससे न केवल विद्युत उपभोक्ता राजो देवी एवं तेजपाल के नलकूपों का संचालन ठप पड़ा है, बल्कि विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर चोरी का खतरा बढ़ गया है। जेई ने विद्युत लाइन नियमानुसार सही बने होने का दावा करते हुए कहा कि आरोपी ग्रामीण विद्युत लाइन बनने के बाद उसे अन्य जगह शिफ्ट करने का दबाव बना रहे हैं।