{"_id":"5a15d1114f1c1b65548bef8e","slug":"31511379217-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुए व्यक्ति का शव तालाब में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब हुए व्यक्ति का शव तालाब में मिला
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां। मंगलवार को लापता हुए व्यक्ति का शव गांव के पास तालाब में मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव फीना निवासी कपिल कुमार मंगलवार सुबह खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो गांव में पीएनबी बैंक के पीछे स्थित तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली। तालाब में डूबने की आशंका पर परिजनों ने देर रात तक पानी में तलाश की, लेकिन पता उसका पता नही लगा। बुधवार को फिर से तालाब में जाल डालकर उसकी तलाश की गई तो किनारे से काफी दूर उसका शव मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कपिल तालाब में कैसे डूबा इस बात का पता नही लग सका।