{"_id":"5953fd154f1c1b2b028b458d","slug":"31498676501-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल आढ़ती व दुकान स्वामियों में फिर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल आढ़ती व दुकान स्वामियों में फिर हुआ विवाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल आढ़ती और दुकान स्वामियों में फिर विवाद
बिजनौर।
मंडी में दुकानों के बाहर फल नीलामी को लेकर विवाद रुक नहीं रहा है। बुधवार सुबह फल आढ़ती व दुकान स्वामियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को आढ़तियों ने घेर लिया।
मंडी में दुकानों के आगे फल नीलामी को लेकर पिछले दिनों पैदा हुआ विवाद थम नहीं रहा है। आए दिन किसी न किसी बात पर आढ़ती व दुकानदार भिड़ बैठते हैं। बुधवार सुबह फल आढ़ती मंडी में दुकानों के बाहर फल की नीलामी कर रहे थे। दुकानदारों ने इसका विरोध किया तथा दुकानों के आगे रखी फलों की क्रेट को हटाने लगे। इस बात पर फल आढ़ती व दुकानदारों मे विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और फलों की क्रेट को हटवाने लगी। फल आढ़ती पुलिस से भिड़ गए और उन्हें क्रेट नहीं हटाने दी। इस घटना को लेकर मंडी में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाने की बात करकर वहां से लौट आई। इसके बाद भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे।
शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक, दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया गया है। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।