फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 lakh illegal liquor caught

30 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Fri, 14 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
30 lakh illegal liquor caught
आरोपी के बारे में जानकारी लेतेे एसपी अजय कुमार साहनी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बैरियर तोड़कर भाग रही पिकअप गाड़ी से पुलिस ने 30 लाख कीमत की अवैध व्हिस्की बरामद की है। एक तस्कर पकड़ा गया, जबकि पांच आरोपी गाड़ी से कूदकर भाग निकले। गैंग दूसरे राज्य से शराब मंगाकर बेचता था।
विज्ञापन


एसपी अजय साहनी के मुताबिक, बुधवार रात धामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगीना चौराहे पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आई बैंक की कैश वैन जैसी बॉडी वाली एक पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो चालक ने बैरियर तोड़कर गाड़ी नगीना की ओर दौड़ा दी। थाना पुलिस और डायल 100 की गाड़ी ने घेरकर इस गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने गाड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस को गाड़ी से 200 पेटी व्हिस्की मिली। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हरियाणा के जिला झज्जर के गांव खरमान निवासी मुंजीत बताया। मुंजीत ने बताया कि वे हरियाणा  और पंजाब से शराब खरीदकर लाते हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दोगुने रेट पर बेचते हैं। उसने फरार साथियों के नाम हरियाणा झज्जर के गांव दसोरघेड़ी निवासी अनिल जाट, थाना नगीना के गांव सेदफेरी  निवासी गजवीर सिंह, थाना      मंडावर के गांव तिमरपुर निवासी सोनू व भूरा बताए। एक साथी का नाम मुंजीत नहीं बता सका। आरोपी शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुके हैं। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed