{"_id":"5c69accfbdec224d9d196148","slug":"21550429391-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला प्लंबर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला प्लंबर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला प्लंबर का शव
धामपुर (बिजनौर)। केएम इंटर कॉलेज के सामने स्थित कब्रिस्तान के समीप नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त देहरादून निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि मृतक मूलरूप से धामपुर थाने के गांव सेढ़ा निवासी अशोक कुमार (29) पुत्र विजयपाल सिंह है। वह काफी समय से देहरादून में व्योमप्रस्थ मकान नंबर 36 में रह रहा था। सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई मोनू ने बताया कि अशोक देहरादून में रहकर प्लंबर का काम करता था। दो दिन पहले ही देहरादून से घर आया था। शनिवार की शाम को गांव सेढ़ा से देहरादून जाने के लिए घर से धामपुर गया था। सीओ ने बताया कि अशोक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट आदि का निशान नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि कि अशोक नशे का आदी था। हो सकता है कि नशे की हालत में वह नाले में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई हो। उसके परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते है। मगर, पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।