फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाथी की हत्या में शामिल दो आरोपी दबोचे

हाथी की हत्या में शामिल दो आरोपी दबोचे

Thu, 27 Dec 2018 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाथी की हत्या में शामिल दो आरोपी दबोचे
बढ़ापुर। हाथी की हत्या में चार माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बढ़ापुर वन रेंज की रामजीवाला बीट के कक्ष संख्या 11 में 24 मार्च 2018 को हाथी के कटे हुए अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो सितंबर को घटना का पर्दाफाश करते हुए ग्राम रामजीवाला के असलम, शौकत, बशारत व नासिर को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे हाथी को मारने में इस्तेमाल बंदूक व इलेक्ट्रिक कटर भी बरामद किया गया था। इस मामले में रामजीवाला के ग्राम प्रधान सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों रफी व सलीम को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed