फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेंदुए के हमले में बाइक सवार दो युवक घायल, ग्रामीण भयभीत

तेंदुए के हमले में बाइक सवार दो युवक घायल, ग्रामीण भयभीत

Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में बाइक सवार दो युवक घायल, ग्रामीण भयभीत
नींदडू़। गुलदार ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला करके उन्हें चोटिल कर दिया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन्य जीव को पकड़कर वन में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात बखशनपुर निवासी मोहित कुमार, अवधेश कुमार और प्रेम सिंह बाइक से चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर दीपा से घर लौट रहे थे। दौलतपुर सुक्खा व बखशनपुर मार्ग पर बाग के नजदीक एक गुलदार ने अचानक बाइक पर छलांग लगा दी। हमले के दौरान मोहित ने बाइक पर नियंत्रण रखा और भाग निकले। हालांकि अवधेश और प्रेम सिंह के शरीर पर उसके पंजे की खरोचें आई हैं। तीनों युवक बुढ़नपुर के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से किसान व ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। करन सिंह, पूरन सिंह, राज कुमार, विपिन कुमार, रणवीर सिंह, परवेंद्र कुमार आदि ने लोगों ने बताया कि आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग कुछ नहीं कर नहीं रहा है। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह सैनी ने वन संरक्षण टीम को घटना स्थल पर भेजा तथा आवश्यक जानकारी जुटाई। टीम में शामिल उप वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मठवाल, वन रक्षक दीप सिंह, अनिल कुमार व तेजपाल सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed