{"_id":"5a2d7be54f1c1b0d698c134e","slug":"21512930277-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाकर मौत के घाट उतारा
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की गला घोंट हत्या
किरतपुर। ससुराल वालों ने दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीटने के बाद गला घाेंटकर हत्या कर डाली। मायके वालों को विवाहिता अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ी मिली। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किरतपुर के गांव डबासोवाली निवासी मगन सिंह ने अपनी पुत्री सरस्वती (22) की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव सुक्खा शाहपुर निवासी शेर सिंह के पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू से की थी। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि दामाद जितेंद्र उर्फ जीतू उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए आए दिन पीटता था। जितेंद्र सरस्वती से दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड करता था। उनके पास रात में फोन आया कि उनकी पुत्री का एक्सीडेंट हो गया है। वह रात को ही सुक्खा शाहपुर में पहुंचे, जहां उनकी पुत्री अपने कमरे में बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उनके शरीर पर चोट और गले पर भी निशान थे।
उन्होंने पड़ोसियों से पता किया तो पता चला कि शाम को सरस्वती गांव में ही एक समारोह में गई थी। वहां से लौटने के बाद घर में काफी लड़ाई भी हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र ने उसी समारोह में शराब पी और घर आकर पिता शेर सिंह, बहन पूनम के साथ मिलकर सरस्वती को पीटा और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मगन सिंह की तहरीर पर पति जितेंद्र उर्फ जीतू, ससुर शेर सिंह, ननद पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पति को गिरफ्तार किया
किरतपुर। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि विवाहिता सरस्वती की हत्या के आरोप में पति जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक सरस्वती, जितेंद्र के एक डेढ़ साल का पुत्र भी है।