{"_id":"5cc9ddfabdec22070c08f470","slug":"201556733434-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के यहां दिनदहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी के यहां दिनदहाड़े लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। घनी आबादी के बीच एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सराफा कारोबारी के यहां से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।
सराफा कारोबारी निपेंद्र वर्मा अपनी चौक बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर थे। बुधवार को प्रात: 11:30 बजे उनकी पत्नी मोहल्ला नादेहिंद स्थित मकान में ताला लगाकर चली गईं। निपेंद्र की पुत्री लगभग दो बजे स्कूल से वापस लौटी तो घर का ताला खुला हुआ था तथा अंदर अलमारी सहित सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही निपेंद्र घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दिनदहाड़े हुई चोरी की जानकारी ली। परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये की नगदी, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के टॉप्स व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस आसपास के कैमरों को खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है। लाखों की चोरी प्रकरण में नजदीकी जानकार या किसी पड़ोसी का हाथ होना माना जा रहा है।